Spread the love

एडिशनल ब्यूरो-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर ,बिजनौर परिपाटी न्यूज़। राजा का ताजपुर के निकटवर्ती ग्राम गुनियाखेड़ी में स्वामी स्वतंत्रदेव की तपोस्थली सिद्धाश्रम खलिया पार आश्रम परिसर में राजीव महाराज द्वारा औषधीय पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर स्वामी स्वतंत्रदेव ने भारतीय नववर्ष पर प्रकाश डाला योगाचार्य प्रकाश चन्द ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का

राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक 5157 वर्ष पूर्व इसीदिन हुआ था।2078 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन अपना राज्य स्थापित किया। उसी दिन से प्रसिद्ध विक्रमी संवत् प्रारंभ हुआ।147 वर्ष पूर्व महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन को आर्य समाज की स्थापना दिवस के रूप में चुना। आर्य समाज वेद प्रचार का महान कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवरावबलिराम हेडगेवार का जन्म भी 133 वर्ष पूर्व इसी दिन हुआथा।वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है जोउल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरीहोती है।फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फलमिलने का भी यही समय होता है हम परस्पर एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दें।घरों एवं धार्मिक स्थलों में हवन यज्ञ के कार्यक्रमों का आयोजन करें ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद