परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप
रिपोर्ट- हरिओम सिंह मंडल ब्यूरो
पीपीएन मोहम्मदी पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01.04.22 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अभियुक्त अंकित रस्तोगी पुत्र अजय सोनी को 400 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 305/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अंकित रस्तोगी पुत्र अजय सोनी नि0 काजी टोला थाना हरगांव जनपद सीतापुर
बरामदगी-
400 ग्राम अवैध गांजा

