Spread the love

संवाददाता-सतवेंन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ताजपुर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में माननीय आदित्यनाथ योगी के पुनः मुख्यमंत्री , केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के उप मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल के सपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में बाजार चौक में वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरेंद्र शर्मा की दुकान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज आतिशबाजी और मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया

सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से गले मिलकर योगी जी को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई दी कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता अरूण कुमार अग्रवाल, पंडित नरेंद्र गोस्वामी, भगवानदास सैनी, जितेंद्र कुमार आर्य, सरदार सतवेंन्द्र सिंह गुजराल उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोरना मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार कश्यप, धर्मपाल सिंह तोमर, बिजेंद्र जोशी,करन सिंह प्रजापति, सोमपाल सिंह, अशोक प्रजापति, कृपाल सिंह प्रजापति, बादल जोशी, कृपाल सिंह सैनी, आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद