Spread the love

संवाददाता-मोo राशिद/परिपाटी न्यूज मीडिया

अफजलगढ(परिपाटी न्यूज़)l 25 फरवरी को थाना अफजलगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उद्धोवाला के पास एक मोटरसाइकिल व अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गयी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार रियासत हुसैन पुत्र कलुआ उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पुराना कालागढ थाना, अफजलगढ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायल रियासत को सीएचसी कसमपुर गढी भर्ती कराया गया जहाँ पर उपचार के दौरान रियासत उपरोक्त की मृत्यु हो गई। शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। परिजनो को सूचना दे दी गयी है। मौके से ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार है। यातायात व कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। तहरीर प्राप्त होने पर अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *