

संवाददाता-सतवेंन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर मोहल्ला पुराना कुआं के निवासी ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व जिले के अध्यक्ष राशिद हुसैन की सहमति पर समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने सभी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया वही सपा पार्टी ने शमशाद अहमद

फरीदी को प्रत्याशी राम अवतार सैनी के चुनाव मे उनकी समाजवादी के प्रति मेहनत को देखते हुएे पार्टी हाईकमान ने उनको जिला उपाध्यक्ष बनाया उनके जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से ताजपुर क्षेत्र में सपा पार्टी पहले से और मजबूत होगी उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों का जोर शोर से प्रचार किया है और आगे भी पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करूंगा क्योंकि 2022 के चुनाव में गठबंधन समाजवादी की सरकार आ रही है और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे सपा आरएलडी गठबंधन प्रदेश के अंदर भाईचारे के नाम पर चुनाव जीतकर प्रदेश के अंदर अमन और चैन कायम करेगी समाजसेवी हाजी शमशाद अहमद फरीदी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।