

संवाददाता- सतवेंद्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिला बिजनौर के नूरपुर विधानसभा के ग्राम राजा का ताजपुर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बुजुर्गो और विकलांग व्यक्तियों में भी मतदान के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। परिपाटी न्यूज़ के अनुसार, ताजपुर में 13100 में से 7934

वोट पड़े खास बात यह रही कि मतदान के उपरांत किसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं रहा ।पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाई गई और सभी बूथों पर सभी पार्टियों के एजेंटों में आपसी प्रेम एवं सौहार्द दिखाई दिया। बता दें कि नूरपुर विधानसभा में भाजपा एवं समाजवादी पार्टी में मुकाबला माना जा रहा है वही बहुजन समाज पार्टी भी अपने दावे पेश कर रही है कि उनके प्रत्याशी की जीत निश्चित है

लेकिन भाजपा व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपना-अपना मानना है कि जीत उनकी होगी वैसे तो नतीजे 10 मार्च को आएंगे लेकिन पार्टियों के समर्थक अपने-अपने आकलन लगाने में व्यस्त हो चुके हैं ।मुकाबला त्रिकोणीय है ताजपुर में खास बात रही है कि यहां सभी आपसी भाईचारे के साथ मतदान में प्रतिभाग करते हैं और हर पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक पार्टी के बस्ते पर जाकर भी आपसी प्रेम व भाईचारे की मिसाल कायम करते हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीपी सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम अवतार सैनी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी जियाउद्दीन ने बूथों पर आकर अपने अपने चुनाव का जायजा लिया