

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
निजामत पुरा गंज बिजनौर,परिपाटी न्यूज़। ईवीएम में दबने वाला एक-एक बटन सियासत की सीढ़ी चढ़ाएगा। फैसला आज जनता ने दिया है। जिसमें काफी लोगों ने अपना मत डाल कर अपने अच्छे नेता को चुनने की कोशिश की लेकिन अब सबकी किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो गई है। आने वाली 10 मार्च को सभी की किस्मत खुलेगी।

आखिर किसको मिलेगी उत्तर प्रदेश की कमान यह देखना अभी बाकी है। क्योंकि सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे वोटिंग समाप्त हुई। वोटिंग करने के दौरान बीमार व्यक्ति भी नजर आए। जिन्होंने अपना

मत अपने अच्छे नेता को चुनने के लिए वोट डाला जो उनको अच्छे लाभ अच्छी नौकरी दे सके लेकिन यह देखना अभी बाकी है किसको मिलने जा रही है कमान। जिसमें प्रशासन ने अपना सहयोग दिखाते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराया लेकिन कुछ पुलिस कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर ही हाथ हिलाते नजर आए।

यदि हम बात करें बिजनौर के निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम गंज की तो वहां पर लगभग वोटिंग हुई है।
407- 695/511 73%
408- 769/492 63%
409- 1218/671 55.09%
410- 1186/684 57.67%
411- 806/569 70%
412-39%
413-45%
यदि हम बात करें पूरे जिला बिजनौर की आठो सीटों की तो उसमे कुल मतदान हुआ है
चांदपुर 62.6
नगीना 61.02
बढ़ापुर 59.8
नहटौर 59.6
नजीबाबाद 59.89
बिजनौर 61.7
नूरपुर 63.3
धामपुर 63.94