Spread the love

संवाददाता- सतवेंद्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 552 वा प्रकाशोत्सव मनाया गया पहले गुरु ग्रंथ साहिब जी के दरबार में रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया व सभी संगत को निहाल किया गुरु सिंह सभा राजा का ताजपुर द्वारा बहुत ही सुंदर दरबार का प्रदर्शन किया गया उसी में कुछ राजनीतिक

हस्तियों ने भी शिरकत की जिसमें आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह, नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ,लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालक अमित कुमार चौहान, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नईम उल हसन, पूर्व विधायक डॉ वेद प्रकाश सिंह, आदि की उपस्थिति दर्ज हुई गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष प्रधान सतनाम सिंह पत्रकार ,उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह नूर ,सचिव हरभजन सिंह, सचिव गुरुदेव सिंह, हरभजन ,जैकी, कोषाध्यक्ष सतवेंद्र सिंह गुजराल, ऑडिटर हरजीत सिंह सेवा सिंह गुरुदेव सिंह ने सभी को शॉल उड़ाकर उनका सम्मान किया और इसी के साथ सभी आने वालों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई जिसमें लोगों ने लंगर छका कमेटी द्वारा सम्मान युवा चेतना नई सोच के संयोजक नेहरू युवा क्लब सचिव शुभम वालिया व युवा चेतना नई सोच के मीडिया प्रभारी डॉ० जितेंद्र कुमार तोमर ,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा के जिला सामाजिक संपर्क प्रमुख विवेक सरोहा एडवोकेट, विरेंद्र शर्मा, योग गुरु प्रकाश चंद्र, डॉ अरुण अग्रवाल, होरी सिंह त्यागी, संजीव वालिया, आदी का सम्मान किया गया नगर कीर्तन का स्वागत चौक बाजार में सर्व समाज सेवा समिति, रविदास सभा, पुराने कुएं पर वर्तमान जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद ,भाजपा नेत्री अलीशा हुसैन सिद्दीकी द्वारा जलपान कराया गया ।नगर कीर्तन जत्था भाई रंजीत सिंह, भाई सुरजीत सिंह, भाई निरबैर सिंह ताजपुर का बाबा दीप सिंह कीर्तन जत्था काकी कमलजीत कौर किट्टू आदि का बेहतरीन प्रदर्शन रहा नगर कीर्तन की व्यवस्था ताजपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई साथ ही ताजपुर के सर्व समाज ने नगर कीर्तन का स्वागत किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद