पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएचईएल, हरिद्वार, मे 7वी अखिल भारतीय सीआईएसएफ अंतर-खण्ड एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24.11.2021 से 26.11.2021 तक भेल स्पोर्ट स्टेडियम मे किया जा रहा है। जिसका
शुभारम्भ दिनांक 24.11.2021 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएचईएल, हरिद्वार के कमान्डेन्ट श्री सत्य देव आर्य द्वारा किया गया । इस अंतर खण्ड प्रतियोगिता मे सम्पूर्ण भारत वर्ष मे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 10 सेक्टरो के 147 प्रतिभागी हिस्सा लेने के लिए पहुचे है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर समादेष्टा, CISF द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभागिता हेतु आह्वान किया गया और बताया गया कि यह आयोजन न केवल CISF के सदशयो के शारीरिक विकास अपितु भारत सरकार द्वारा प्रतिपादित फिट इंडिया को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिससे कि भविष्य में हमें उच्च कोटि के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिल सकें।


