हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ (परमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर)
धनोरी: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पिरान कलियर स्थित दौलतपुर हरिद्वार नियुक्ति को लेकर एक मामला प्रकाश में आया प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह कुड़ियाल ने बताया है कि हमारे यहां एक पद इलेक्ट्रिशियन का रिक्त है जिसके लिए हमने उपनल विभाग देहरादून को बताया उपनल उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की भर्ती का एक प्रमुख माध्यम है इसी प्रकरण में आज 26- 11- 2021 को उपनल विभाग ने साक्षरताकार के लिए 3 अभ्यर्थियों के नाम भेजें 1. रजनीश कुमार सैनी पुत्र विजेंद्र कुमार सैनी निवासी रुड़की 2. धर्मेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी रुड़की 3. पारुल पुत्री अमरीश कुमार निवासी देहरादून जिसमें से 2 अभ्यर्थी धर्मेंद्र और रजनीश ही साक्षरताकार के लिए राजकीय आईटीआई दौलतपुर में पहुंचे उन दोनों अभ्यार्थियों का साक्षरताकार प्रिंसिपल कुडियाल के द्वारा लिया गया जो कि दोनों अभ्यार्थी रुड़की के रहने वाले हैं मानक यह बताता है यदि एक पद रिक्त है तो उस पद के लिए 3 अभ्यर्थियों का साक्षरताकार होना चाहिए लेकिन यहां दो अभ्यार्थी साक्षरताकार के लिए पहुंचते हैं और प्रिंसिपल के द्वारा उनका इंटरव्यू ले लिया जाता है और जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दीया हैं क्या वह भूतपूर्व सैनिक व सैनिक आश्रित परिवार से आते हैं क्या यह एक जांच का विषय है