Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर बिजनौर परिपाटी न्यूज। शुक्रवार सुबह भाजपा विधायिका कमलेश सैनी तथा उनके पति मा0हरिराज सिंह ने मौ0गोकुल नगर की चन्द्र लोक कालोनी (सिलारा) में नव निर्माणित सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री विष्णु धाम मंदिर व आश्रम में मौहल्ला निवासियों की एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसकी

अध्यक्षता श्री विष्णु धाम मंदिर के महंत पं॰रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी महाराज ने की और संचालन मा0कृपाल सिंह चौहान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि चांदपुर क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी जी व उसके पति मा0हरिराज सिंह रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बहन कमलेश सैनी ने अपने द्वारा किए गए क्षेत्र में विकास कार्यों से अवगत कराया और क्षेत्र की हर समस्याओं में हर वक्त तत्पर रहने का

आश्वासन दिया। उन्होंने मन्दिर में हैंडपंप, लगवाने का, कुछ अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण करवाने का, बिजली के खंभों का, टंकी में जल सप्लाई का, मौहल्ले में चांदपुर नगरपालिका द्वारा स्वच्छता का पूर्ण आश्वाशन दिया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में मन्दिर के महन्त पंडित रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी महाराज ने मौहल्ले की तथा चांदपुर नगर के धर्म स्थलों की विभिन्न परेशानियों से विधायक को अवगत कराया।कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन त्यागी , भाजपा नगर अध्यक्ष पुखराज सिंह सैनी , पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुरेश सिंह सैनी, जय सिंह, बार्ड मेम्बर रूप सिंह सैनी, समाजसेवी वेद प्रकाश मित्तल , जीत कुमार शर्मा , गोपीचंद , वरूण गुप्ता, चौधरी यशपाल सिंह , जाहिद हुसैन, नईम अहमद, प्रदीप जैन, प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,अक्षत वर्मा, सजल कुमार, कमल बंसल, ममता भारद्वाज, बीना साधना, दिव्या गर्ग, संतोष कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद