Spread the love

संवाददाता:- विक्रमजीत सिंह परिपाटी न्यूज़ हरिद्वार

हरिद्वार पीपीएन:- सिडकुल पेंटागन मॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मोदी मेला के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर नृत्य और नाटक दिखा कर सबका मन मोह लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश में जो विकास किया है कैसे उन्होंने ग्लोबल विजन पर काम किया कृषि क्षेत्र में क्या-क्या सुधार किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के आज तक के जो कार्य किए उनसे सब को अवगत कराया साथ ही यह कहा जैसा नेता बीजेपी के पास है वैसा नेता और किसी के पास नहीं हो सकता और ना कभी होगा हमें बहुत गर्व है अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर। साथी मदन कौशिक ने कहा मोदी जी ने भारत के गौरव और सम्मान को दुनिया की हर दिशा में बढ़ाया है। हमें बहुत खुशी होती है कि हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं हमें बहुत ही गर्व महसूस होता है इस बात को महसूस कर-कर।

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु की कामना करते हैं और वह ऐसे ही हमारे देश का नाम ऊंचा करते जाएं हम सब प्रधानमंत्री जी के साथ हैं कार्यक्रम में सम्मिलित प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद राजीव शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, कैलाश भंडारी, गौरव रौतेला, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन नटवाल युवा मोर्च, संगठन महामंत्री अजय कुमार, खलेंद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरजीत सिंह प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, आदि भाजपा के आने कार्यकर्ता शामिल रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *