Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर,बिजनौर परिपाटी न्यूज। नगर चांदपुर की श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट के तत्वधान में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम (दाऊ) जी के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ । रविवार को गोकुल नगर बाईपास रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट के प्रधान भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई श्री बलराम दाऊजी के जन्म स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें सुबह के समय हवन हुआ जिसमें मुख्य यजमान

लक्ष्मीनारायण अग्रवाल सपत्नी इन्दु अग्रवाल सहित उपस्थित रहे।विशाल भंडारे में नगर के आम लोगों के साथ साथ गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है । उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी आह्वान किया । इस मौके पर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल , विशाल अग्रवाल सुनील महेश्वरी , पंकज वैश्य , डॉ दीप्त अग्रवाल , उमेश चंद्र गोयल , प्रमोद शर्मा , नितिन सिंघल , अश्वनी जिंदल , सुरेंद्र अरोड़ा , संदीप जिंदल, आशू गोयल आदि गणमान्य लोग शामिल रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद