
मंडल ब्यूरो-एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज मीडिया
गंज, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी एग्जिट पोल के लिए परिपाटी न्यूज़ अपना सर्वे शुरू कर दिया है! इसी के चलते परिपाटी न्यूज़ की टीम ने आज उत्तर प्रदेश की बिजनौर विधानसभा सीट में पड़ने वाले गंज क्षेत्र का दौरा कर , लोगों से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उनके विचार जाने , साथ ही टीम परिपाटी ने लोगों से ये भी जानना चाहा कि 2022 में वे किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं! परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने योगी

आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए फिर से योगी के मुख्यमंत्री बनने की बात कही,, और वही योगी सरकार से नाराज कुछ लोगों ने अखिलेश की सरकार बनने का दावा किया ,,, इसी दौरान कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि हम योगी के काम से खुश नहीं है लेकिन सरकार फिर भी योगी की ही बनेगी! वहीं यदि हम बात करे आज के इस चुनावी एग्जिट पोल की तो बीजेपी और सपा के अतिरिक्त लोगों ने किसी अन्य पार्टी के सत्ता में में आने की बात तक नहीं की है ! इससे स्पष्ट है कि अन्य पार्टियों को अभी अपने लिए उत्तर प्रदेश में जमीन तलाशनी है!