संवाददाता:- विक्रमजीतसिंह परिपाटी न्यूज़
सत्यम ओटो कंपोनेट कंपनी के बाहर किए हुए श्रमिक लगातार धरने पर बैठे नजर आ रहे हैं:——–
हरिद्वार ppn। आज दिनांक 7/7/ 2021 रोशनाबाद सत्यम के निष्कासित 300 श्रमिकों ने अपने परिवार सहित इंदिरा अम्मा भोजनालय डीएम कार्यालय के सामने सातवा दिन भी धरना जारी रहा धरने में बैठे श्रमिकों का कहना है कि अगर तत्काल श्रमिकों की बहाली नहीं होती तो श्रमिक कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे उसमें अगर औद्योगिक शांति भंग होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधक सत्यम ऑटो की होगी आज जनप्रतिनिधि सभासद पार्षद और मजदूर और मजदूर संगठनों ने जिलाधिकारी हरिद्वार को अपना ज्ञापन दिया
जनप्रतिनिधि और मजदूर संगठनों ने आश्वासन दीया की जब तक सभी श्रमिकों की बहाली नहीं होती तब तक जिसे लड़ाई को लड़ते रहेंगे और सत्यम के मजदूरों को पूरा समर्थन देंगे जनप्रतिनिधियों में सभासद सिंह पाल सिंह सैनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा भादरा बाद हरिद्वार के अध्यक्ष बिंदर पाल, श्रमिक संगठन एसकेएफ मजदूर संघ सिडकुल हरिद्वार, आईटीसी संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिडकुल हरिद्वार, हीरो मोटर क्रॉप अरुण सैनी नेवी अपना पूरा समर्थन दिया धरने में धरने में बैठे श्रमिक चंद्रेश कुमार ,राहुल कुमार रघुनाथ प्रसाद गुप्ता खेम सिंह, महिपाल सिंह, मेजर, रिंकी देवी, संगीता देवी, कविता देवी ,रीना देवी, मीरा देवी, मंजू चौहान ,रूबी चौहान, आदि उपस्थित रहे


