Spread the love

विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार ,पीपीएन। रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में सतपाल महाराज, मा0 मंत्री, पर्यटन तीर्थाटन एवं सिंचाई की अध्यक्षता में शुकवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। रोशनाबाद स्थित कलैक्ट्रेट भवन में हरिद्वार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुचे पर्यटन तीर्थाटन एवं सिचाई मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज का कहना है कि आज हरिद्वार में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर अधिकारियों से यह पहली बैठक है।इस बैठक में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर चर्चा की गई।इसमे मेरे द्वारा पूर्व में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि खोजने के लिए अधिकारियों को

निर्देशित किया गया था।अब इसमे सिचाई विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारी संभावित भूमि का मौका मुआयना करेगे स्थलीय निरीक्षण करेंगे उसके बाद अधिकारियों द्वारा एक रिपोर्ट मेरे समक्ष प्रस्तुत की जाएगी इसके बाद इस कार्य को गति देने के लिए आगे की रूप रेखा तैयार की जाएगी।निर्माण कार्यो को लेकर प्रस्ताव बनाया जाएगा और उस प्रस्ताव को कैबिनेट में पास कराया जाएगा।कैबिनेट में पास होने के बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को भेजा जाएगा।वही सुबोध उनियाल के बयान पर मंत्री सतपाल महाराज उस विषय को छोड़ने की बात करते नज़र आए और कन्नी काटते नज़र आए।मंत्री सतपाल महाराज का सिर्फ इतना कहना है कि यह कैबनेट का विषय नही होता है यह मंत्री का विषय है और इसमे मंत्री द्वारा रूप रेखा तैयार की जा रही है।मा0 मंत्री, पर्यटन तीर्थाटन एवं सिंचाई ने बैठक में बोलते हुये कहा कि हरिद्वार धर्म नगरी है। इसका बहुत बड़ा महत्व है। यहां से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रारम्भ होने से विभिन्न उद्देश्यों के लिये विश्व के कई देशों से आवा-गमन होगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद