विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार पीपीएन:ब्लाक बहादराबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कासमपुर हरिद्वार में वैक्सीनेशन केम्प में एक ही दिन वैक्सीनेशन का उत्तराखंड का रिकार्ड बना।
(प्रधानाध्यापक अमित कुमार चतुर्वेदी ने सभी शिक्षकों,प्रधान,आंगनवाड़ी कार्यकत्री,आशा,लेखपाल नितिन सिंह,ग्राम सचिव मेघराज जी को टीम भावना से कार्य करने पर आभार व्यक्त किया।
कैम्प के नये रिकार्ड कायम करने में मुख्य रूप से प्रधानपति मन्सूर जी,व्यवस्था संचालन में जुल्फिकार जी व लेखपाल नीतिन सिंह व ग्राम सचिव मेघराज जी का व संख्या बढाने में राजकीय इण्टर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र चौधरी जी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कासमपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार चतुर्वेदी का टीम वर्क काम आया।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आशा ने अद्भुत व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
गांव में उप जिला अधिकारी गोपाल सिंह चौहान जी कैम्प में रहे और गांव में जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।


