Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना लौली पुलिया के पास की बताई जा रही है, जहां बस और बाइक की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लौली पुलिया के पास एक ही मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए संदना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। घायलों की पहचान सोनम (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्री रामप्रकाश और विकास पुत्र रामप्रकाश, निवासी बिक्रमपुर, थाना संदना के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *