Spread the love

शिव कुमार

संभल( परिपाटी न्यूज )थाना असमोली क्षेत्र के सेंदरी अड्डे पर ट्रैक्टर और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप की लाइट टूट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई।जानकारी के अनुसार, गौरव पुत्र अतर सिंह निवासी बेटा साहू करीब 8-10 दिन पहले एक लग्न समारोह में शामिल होने के लिए पिकअप लेकर आया था। इस दौरान पिकअप का बत्ता डालने वाला हिस्सा सेंदरी अड्डे पर रह गया था। उसी हिस्से को लेने के लिए गौरव दोबारा सेंदरी अड्डे पर आया था।

इसी दौरान फहीम पुत्र भूरा निवासी नवाब वाली मिल, असमोली मिल से ट्रैक्टर में गन्ना भरकर आ रहा था। बताया गया कि इसी बीच ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत हो गई, जिससे पिकअप की लाइट टूट गई। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *