थाना कांठ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गुलफाम के खिलाफ पहले से दर्ज हैं तीन आपराधिक मुकदमे
अमित कुमार
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ थाना कांठ क्षेत्र के मौहल्ला पट्टी मौढ़ा में घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना कांठ पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौहल्ला पट्टी मौढ़ा निवासी मौहम्मद इकराम पुत्र महबूब इस्लाम ने थाना कांठ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे गुलफाम पुत्र इरफान और इरफान पुत्र निजामुद्दीन ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर उनके पिता महबूब इस्लाम, छोटे भाई मौहम्मद नौमान और मां कैसर जहां पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी मामले में थाना कांठ पर मु0अ0सं0 281/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों गुलफाम (26 वर्ष) और इरफान (56 वर्ष), निवासी मौहल्ला घोसीपुरा थाना कांठ, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक अदद नाजायज चाकू बरामद भी किया आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
