Spread the love

चौधरी अमरीक सिंह

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज) ‘कुक्कुट विकास नीति 2022’ बनी निवेश का आधार, उद्यमियों व पशुपालकों ने किए एमओयू
आठ सहायक क्षेत्रों में युवाओं व स्थानीय उद्यमियों के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार आधुनिक तकनीक व निजी कंपनियों के समन्वय से घटेगी लागत, बढ़ेगी किसानों की आय आर्थिक समृद्धि के साथ बच्चों, महिलाओं व आम नागरिकों की पोषण सुरक्षा का बनेगा माध्यम मुरादाबाद, 19 नवंबर। योगी सरकार के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के विजन और उत्तर प्रदेश शासन (पशुधन) की अनुशंसा पर पशुपालन विभाग ने मुरादाबाद मंडल में निवेश व रोजगार की नई नींव रखी है। 19 नवंबर 2026 को दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित ऐतिहासिक एक दिवसीय प्रथम मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव (प्रथम मंडलीय कुक्कुट निवेश सम्मेलन-2026) में विभिन्न उद्यमियों और कुक्कुट पालकों ने 140 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए। इस पहल का लक्ष्य मंडल में कुक्कुट पालन को विस्तार देना और नए पोल्ट्री फार्मों की स्थापना के लिए पशुपालकों व युवाओं को प्रोत्साहित करना रहा। आठ सहायक क्षेत्रों में स्वरोजगार और पोषण सुरक्षा का मॉडल मुख्य अतिथि व मुरादाबाद के संयुक्त विकास आयुक्त विनय तिवारी ने कहा कि कुक्कुट विकास व अंडा उत्पादन से ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। सम्मेलन में छोटे, मध्यम व बड़े स्तर पर फार्म के अलावा चूजा उत्पादन, हैचरी, पोल्ट्री फीड निर्माण, दवा एवं टीका आपूर्ति, अंडा संग्रहण, परिवहन, विपणन तथा प्रसंस्करण जैसे आठ सहायक क्षेत्रों में युवाओं व स्थानीय उद्यमियों के लिए अपार अवसर बताए गए। साथ ही अंडा व कुक्कुट मांस को प्रोटीन, विटामिन व आवश्यक पोषक तत्वों का प्रमुख स्रोत बताते हुए कहा गया कि संतुलित आहार में इनके नियमित समावेश से बच्चों, महिलाओं व आम नागरिकों के पोषण स्तर में सुधार कर समाज की पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

नीति, बायोसिक्योरिटी और विभागीय मार्गदर्शन पशुपालन विभाग निदेशालय लखनऊ से आए अपर निदेशक ग्रेड-1 (कुक्कुट) डॉ. अनिल कुमार, उपनिदेशक (कुक्कुट) डॉ. ब्रिजेश त्रिपाठी और पशु चिकित्सा अधिकारी (कुक्कुट) डॉ. बिपाशा ने कुक्कुट व अंडा व्यवसाय में जैव सुरक्षा (बायोसिक्योरिटी) के महत्व के साथ योगी सरकार की ‘कुक्कुट विकास नीति 2022’ की व्यापक जानकारी दी। मुरादाबाद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील दत्त ने व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा करते हुए सफल संचालन में सहयोग किया। आयोजन में मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों ने प्रतिभाग किया। तकनीक से घटेगी लागत, किसानों व कंपनियों में बढ़ेगा समन्वय पोल्ट्री क्षेत्र की विभिन्न निजी कंपनियों ने अपने उत्पादों, तकनीकी जानकारी व आधुनिक प्रणालियों के साथ सहभागिता की। वेंकी पोल्ट्री कंपनी के विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक तरीकों, आधुनिक फार्म स्थापना, बेहतर नस्ल चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण और उत्पादन क्षमता वृद्धि पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही वर्तमान उत्पादन व मांग के अंतर को कम कर उत्पादन लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. नेत्रपाल सिंह तथा वेंकी पोल्ट्री (देहरादून) के जीएम डॉ. दानवीर सिंह भी उपस्थित रहे। किसानों को तकनीकी सहायता, गुणवत्तापूर्ण संसाधन व बेहतर विपणन सुविधाएं दिलाने के लिए कंपनियों संग संवाद व समन्वय बढ़ाने पर बल दिया गया। सफल फार्मर्स बने प्रेरणा, आयोजन में रहा विशेष योगदान मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पोल्ट्री फार्म संचालक, कुक्कुट पालक व इच्छुक उद्यमी शामिल हुए। मंच से प्रमुख सफल पोल्ट्री फार्मर्स ने अपनी सफलता की कहानी साझा कर नए उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर विभाग ने मंडल में पोल्ट्री विकास की गति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास की प्रतिबद्धता जताई। सफल आयोजन में संयुक्त निदेशक (गायनेकोलॉजी) डॉ. कर्मवीर सिंह यादव, अधीक्षक डॉ. नितिन सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सदर) डॉ. वीरपाल सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य) डॉ. सुबोध कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (अमरोहा) डॉ. चमन प्रकाश, डॉ. शोएब अख्तर, पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आदित्य गोयल और अपर सांख्यिकीय अधिकारी संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *