Spread the love

बहजोई पुलिस ने किया दो बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा,मेले,मंदिरों और सरकारी अस्पतालों के आसपास करते थे रेकी

मुकुट यादव

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़)बहजोई पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से बहजोई थाने में दर्ज बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को टंकी मोहल्ला बहजोई निवासी तिलक चौधरी और मौकमपुर निवासी राजेश की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में बहजोई पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सम्भल तिराहे से सम्भल जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विकास निवासी जैरोई हयातनगर और धर्मेंद्र निवासी बिसारू थाना बहजोई बताए। पुलिस ने इनके पास से दो चोरी की बाइक बरामद कीं,जबकि निशानदेही पर बिसारू रोड स्थित भट्टे के पीछे से तीन अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार आरोपी सम्भल समेत आसपास के जनपदों में मेलों,मंदिरों और सरकारी अस्पतालों के आसपास रेकी करते थे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को मौका पाकर चोरी कर लेते थे। बाद में उन्हें बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक,उपनिरीक्षक अपर्णा बंसल, रोहित कुमार सहित बहजोई पुलिस टीम शामिल रही। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *