Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)फरधान थाना क्षेत्र में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर गौरिया पुल पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान रामुआपुर गांव निवासी रामू पुत्र रामदास के रूप में हुई है। इसी दौरान गौरिया पुल पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी लीलाकुआँ को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की कार्रवाई शुरू की।और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *