Spread the love

‎‎रोहित कुमार‎‎

संभल ( परिपाटी न्यूज़) कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में थाना हजरत नगर गढ़ी पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।‎थाना प्रभारी संजय कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ ग्राम गढ़ी एवं नगर पंचायत सिरसी के बाजार, मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सर्राफा मार्केट में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की

चेकिंग कराई गई। पुलिस ने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी भी ली। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की सक्रिय गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत नजर आया।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *