शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़) महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर टांडा स्थित ऐल्प्स इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्नाटक बैंक के महाप्रबंधक बसवराज देसाली ने विद्यालय पहुंचकर बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत विद्यालय को 52 सीटर स्कूल बस भेंट की।विद्यालय प्रबंधन ने कर्नाटक बैंक और महाप्रबंधक बसवराज देसाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस मिलने से विद्यार्थियों की परिवहन सुविधा बेहतर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में बैंक का यह सहयोग विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा कार्यक्रम के दौरान बसवराज देसाली ने विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर

रवाना किया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, स्वच्छ वातावरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन ने CSR के माध्यम से शिक्षा और सामुदायिक विकास में सहयोग के लिए कर्नाटक बैंक का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
