रोहित कुमार
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, सम्भल द्वारा एस.एम. डिग्री कॉलेज, चन्दौसी में बालक एवं बालिका वर्ग की पैदल वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 60 बालक एवं 29 बालिकाओं सहित कुल 89 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंकित ने प्रथम, भोपाल ने द्वितीय, विवेक ने तृतीय, सत्यवीर ने चतुर्थ, दीपक ने पंचम तथा आदित्य ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका

वर्ग में याशिका ने प्रथम, प्रतिज्ञा ने द्वितीय, सलोनी ने तृतीय, अन्वी ने चतुर्थ, नवदरसिखा ने पंचम तथा अनन्या ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आशु शर्मा, सचिव, जिला ओलंपिक संघ एवं अजय कुमार, संयुक्त सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा विजेता एवं स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर प्रमिला भारती, उपक्रीड़ाधिकारी, सम्भल, विक्की गुप्ता, नादिर रज़ा, मयंक कुमार एवं नकुल तोमर सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
