भोजपाल सिंह
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालयों में चल रहे विशेष मिशन शक्ति एवं पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भुलावई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने बच्चों को महिला एवं बालिका सुरक्षा, उनके अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार रावत तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी विवेक जावला के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अवधेश कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव कुमार सिंह टीम के साथ, पैनललॉयर्स

, मिशन शक्ति प्रभारी थानाध्यक्ष रुकमपाल सिंह, उपनिरीक्षक धनवीर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल डोली रानी, महिला कांस्टेबल ज्ञानवती और मिशन शक्ति टीम थाना बनियाठेर मौजूद रही।अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता ली जा सकती है। छात्र-छात्राओं को 1090, 181, 112, 1930 और 1098 समेत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।बच्चों ने जागरूकता कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। अधिकारियों ने बच्चों की जिज्ञासाओं का सरल भाषा में जवाब देते हुए सुरक्षित रहने के उपाय बताए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक अब्दुल सईद ने किया।
