Spread the love

आशु तोमर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद। गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस के उपलक्ष व चिलचिलाती धूप से राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कोटद्वार रोड पर शुक्रवार को इससेपुर जगनवाला के ग्रामीणों ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया वहीं आने जाने वाले वाहनों को रोककर उन्हें शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर सरदार सुखदेव सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में कुछ कदम चलने पर ही गला सूखने लगता है तथा कई बार लोगों को चक्कर आने जैसी स्थिति

का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में ठंडा मीठा शरबत शरीर को राहत पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक लोगों को समय-समय पर आगे आकर इस प्रकार के पुण्य कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए तथा विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। कार्यक्रम में सरदार सुखदेव सिंह, सरदार हरमंदीप सिंह, सरदार गुरु साहब सिंह, सरदार सुच्चा सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार बलविंदर सिंह देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *