Spread the love

‎‎मुकुट यादव‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई। पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र की बैठक शुक्रवार को पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी डॉ.रूकमपाल सिंह ने की। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत एवं क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग और आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुल 55 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 25 मामलों का निस्तारण किया गया।परामर्श केंद्र में एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बहजोई क्षेत्र के एक दंपति,जिनकी शादी को 25 वर्ष बीत चुके हैं और जिनकी बेटी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है,आपसी विवाद के चलते अलगाव की स्थिति में

पहुंच गए थे। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी,जिसके बाद इसे परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया।काउंसलर्स और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से विस्तार से बातचीत कर मतभेद दूर कराए। अंततःपति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति जताई। समझौते के बाद दंपति ने पुलिस और काउंसलिंग टीम का आभार व्यक्त किया।बैठक के दौरान कुल सात परिवारों को समझौते के आधार पर पुनःएकजुट कराया गया। वहीं आठ मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके अलावा 10 पत्रावलियां आवेदक या आवेदिका के काउंसलिंग में उपस्थित न होने अथवा मामले में रुचि न लेने के कारण बंद कर दी गईं।इस अवसर पर काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय,पूनम अरोरा,श्वेता गुप्ता,बबीता शर्मा,सीमा आर्या,कंचन माहेश्वरी,महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलौत,महिला आरक्षी ज्योति एवं महिला आरक्षी विनीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *