एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज), स्योहारा।थाना स्योहारा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना स्योहारा में मु0अ0सं0 200/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस

अधीक्षक के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।स्योहारा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।