Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज़) अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह साहब की अध्यक्षता में भगवान सिंह मेमोरियल भवन, प्रांतीय कैंप कार्यालय धनारी में छोटी टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक तथा राष्ट्रहित के विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह साहब ने मेरठ प्रांत के समस्त जनपदों को 15 अगस्त तक जनपदवार अलग-अलग तिथियों में AGM सुनिश्चित करने हेतु परामर्श दिया, जिससे प्रदेश AGM से पूर्व 25 सितंबर तक प्रांतीय AGM का आयोजन समयबद्ध तरीके से कराया जा सके।प्रांतीय महासचिव रामसेवक शर्मा जी ने सैन्य मातृशक्ति संयोजिका के संबंध में अपने विचार रखे। वहीं प्रांत संगठन सचिव बलविंदर सिंह ने प्रदेश की ऑनलाइन बैठक एवं 26 जुलाई को प्रत्येक जिले में विजय दिवस मनाने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला।प्रांत उपाध्यक्ष गौरव कुमार जी ने समस्त जिलों में बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नियुक्ति हेतु प्रभावी व्यक्तित्व के चयन पर चर्चा की। प्रांतीय सह संगठन सचिव महेश साहब ने जिला, प्रांत एवं प्रदेश स्तर के दायित्ववानों को शासन एवं प्रशासन स्तर पर बेहतर संबंध स्थापित कर पूर्व सैनिकों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर अपने

सकारात्मक विचार व्यक्त किए।जिला अध्यक्ष बुलंदशहर हरिप्रकाश जी ने बुलंदशहर जनपद की तर्ज पर सभी जनपदों में तहसील स्तर तक कार्यकारिणी गठन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं जिला अध्यक्ष संभल हरिप्रसाद जी ने पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण एवं गृह जनपदों में दर्ज कराने से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर अपने विचार रखे।बैठक की विशेष बात यह रही कि धनारी के पूर्व सैनिक SHO ने अपनी व्यस्तता के बावजूद सैनिक भावना को प्राथमिकता देते हुए बैठक में सहभागिता की तथा अपने सैनिक जीवन एवं वर्तमान प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अनुभव साझा किए।बैठक में सामूहिक रूप से संगठन की एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।अंत में प्रांत अध्यक्ष कर्नल नवरत्न सिंह साहब ने अपनी कोठी पर सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों को दोपहर का भोजन कराया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *