Spread the love

मोहम्मद सुऐब साबरी

संभल (परिपाटी न्यूज़) थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम महमूद नगर में ईद-उल-अजहा (बड़ी ईद) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भाईचारे और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश और समाज में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की

मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में तरह-तरह के पकवान और सेवइयां बनाई गईं।ईद के मौके पर लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा कर गरीब और जरूरतमंद लोगों में मांस वितरित किया तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। गांव में पूरे दिन खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *