Spread the love

 नसीम अंसारी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) पथरी/ आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष चेयरमैन गन्ना समिति सुरेश चौहान और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें देशभक्ति और संस्कृति से जुड़े हुए गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसलिए इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारा संविधान एक विशाल संविधान है। जिसको डॉ भीमराव अंबेडकर और अनेकों

विद्वानों द्वारा निर्माण किया। हमें अपने देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और खेल से जुड़कर अपना कैरियर बनाना चाहिए। और देश की तरक्की में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर। विकास कुमार, अमित कुमार, चंद किरण सिंह, योगेश प्रजापति, ब्रजमोहन पाल,सोम सिंह चौहान ,सुरेश चौहान, अरुण रेड्डी, रमेश चंद्र प्रधान, संजय सिंघानिया, सचिन आर्य, अंकुश कुमार, आरिफ अली, सुरेंद्र कुमार ,शाहिद अली शमशेर अली, रामकुमार पाल सहित अनेकों  ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *