Spread the love

, संजू देवी

उधमसिंह नगर  (परिपाटी न्यूज़)  ,थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्की मोड़ के किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तिरंगा झंडा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया भारत वर्ष हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश गणतंत्र बना । नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है तथा भव्य परेड निकाली जाती है इस परेड में भारत की सैन्य शक्ति सांस्कृतिक विविधता और राज्यों की झांकियां दिखाई जाती है। स्कूलों और कॉलेज में भी इस दिन  ध्वजारोहण भाषण नृत्य और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाता है।


दिनेशपुर के किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैं गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया सत्येंद्र सिंह एम डी ने तिरंगा फहराया उसके बाद मार्च पास हुआ बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ प्रधानाचार्य गिरिश प्रसाद सहोता ने कहा 26 जनवरी एक गर्व का विषय है नई उत्साह और नई उमंग के साथ इसे हम मानते हैं इससे बच्चों के अंदर राष्ट्रीय भाव और देश के प्रति समर्पण भावना

पनपत्ति है जब तक बच्चों के मन में राष्ट्रीय प्रेम ना हो तो हम राष्ट्रीय हित में नहीं लगा सकते इसीलिए गणतंत्र दिवस पर ज्यादा से ज्यादा उत्साहित करके राष्ट्र प्रेम की भावना भरनी चाहिए सत्येंद्र सिंह ने भी गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर सभी को शुभकामनाएं दी और 77 वा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत गणतंत्र राष्ट्र बना इसी दिन हमको अपने हमारे कर्तव्य और अधिकार मिले थे हम सबको अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को याद करना चाहिए

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *