Spread the love

शुभम चौधरी

हरिद्वार, रुड़की ( परिपाटी न्यूज)भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इमली खेड़ा निवासी प्रमोद सैनी को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष अरुण सैनी ने की। अरुण सैनी ने प्रमोद सैनी को फूलमाला पहनाकर एवं संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रमोद सैनी संगठन की रीति-नीतियों को समाज के युवा वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजीव सैनी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रचारक एवं उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. संजय सैनी ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय समिति सदस्य अमित सैनी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश सैनी ने समाज के महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष गजे सिंह सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश संरक्षक समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य राकेश सैनी ने युवा पीढ़ी को संस्कारित करने पर अपने विचार रखे।


प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रमोद सैनी को संगठन पदाधिकारियों सहित इमली खेड़ा गांव के सैकड़ों लोगों ने बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनुज सैनी, जिला सचिव रजनीश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बालेश सैनी, पुलकित सैनी, विकास सैनी,  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *