अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज)लखनऊ-बरेली मंडल प्रभारी हरिओम सिंह की अध्यक्षता में दीप हेल्थ केयर, लखीमपुर में परिपाटी न्यूज़ के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ, लखीमपुर खीरी एवं सीतापुर जनपद के पत्रकारों ने सहभागिता की।बैठक में लखनऊ जिला ब्यूरो चीफ अमित वर्मा, सीतापुर संवाददाता अवधेश कुमार मौर्य, लखीमपुर की मितौली तहसील प्रभारी मोहम्मद आलम,गोला तहसील प्रभारी रामपाल विश्वकर्मा, बेहजम ब्लॉक प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, मंडल प्रभारी के कैमरामैन उपेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक के दौरान निष्पक्ष,

निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही पत्रकारों की भूमिका, सामाजिक दायित्व एवं समाचारों की सत्यता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। मंडल प्रभारी हरिओम सिंह ने कहा कि परिपाटी न्यूज़ सदैव जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा और निष्पक्ष पत्रकारिता की परंपरा को मजबूती देगा।