Spread the love

एसपी तंवर

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जनवरी–2026) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को मुरादाबाद जनपद में यातायात पुलिस व संबंधित थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों, बस अड्डों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की

जानकारी दी गई। इसके साथ ही जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनहानि को रोकने के लिए इस तरह के अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यह अभियान पूरे जनवरी माह लगातार जारी रहेगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *