Spread the love

संवाददाता देवेश्वर धीमान

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)| जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई कर आर्थिक रूप से सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी शुक्रवार शाम 4:30 बजे

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कृषि विभाग एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि रबी सीजन की फसलों के लिए जनपद के सभी ऋणी एवं गैर-ऋणी किसानों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान बीमा सुरक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई कर किसानों को आर्थिक |

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *