बंदियों की सुविधाओं,सुरक्षा और मानवाधिकारों पर दिया विशेष जोर।
मुकुट यादव
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) मंगलवार को जनपद न्यायाधीश सम्भल विधुषी सिंह,जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार मुरादाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में उपलब्ध व्यवस्थाओं,सुरक्षा प्रबंधों तथा बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बंदियों के आवासीय बैरकों,भोजन व्यवस्था,स्वच्छता,चिकित्सा सुविधाएं,पेयजल,विद्युत आपूर्ति,सीसीटीवी निगरानी प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया।साथ ही कारागार प्रशासन द्वारा नियमों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।इस दौरान बंदियों के

मानवाधिकारों की रक्षा,स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा कारागार में अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।निरीक्षण के उपरांत कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं बंदियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने,नियमित निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।प्रशासन का स्पष्ट संदेश कारागार में बंद प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में सम्मान,सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की