Spread the love



‎मुकुट यादव

‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) भारत रत्न,देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खां ने किया। सपा कार्यकर्ता पार्टी के निजी कार्यालय पर एकत्रित हुए और कार्यालय परिसर तथा हल्लू सराय स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ज़रूरतमंदों को लिहाफ वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिरोज़ खां ने कहा कि जनपद संभल में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या के

कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं,जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर उनके सींगों पर रेडियम लगाया जाए और उन्हें गोशालाओं में भेजा जाए। साथ ही किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य देने और खाद की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों,नौजवानों,दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों के नेता थे।उन्होंने किसानों की आवाज़ को लोकसभा तक पहुंचाया और हमेशा कहा कि देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है।चौधरी साहब किसानों और युवाओं के दिलों में सदैव बसे रहेंगे।सपा कार्यकर्ताओं ने जयंती के अवसर पर संकल्प लिया कि वे चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर किसानों और नौजवानों की आवाज़ को दबने नहीं देंगे,उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे,जनता के बीच जाकर समस्याएं उठाएंगे और पार्टी को संगठित कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। साथ ही 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *