Spread the love



‎भोजपाल सिंह

‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत जनपद सम्भल में पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में जनपद की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों ने चौपालों,बाजारों,कस्बों,चौराहों, स्कूलों,कॉलेजों,धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।उन्हें महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण,कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा

उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर शासन व पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें प्रमुख रूप से वीमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,सीएम हेल्पलाइन 1076,महिला हेल्पलाइन 181,एम्बुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल रहीं। मोबाइल पर पैनिक बटन व इमरजेंसी कॉल सिस्टम का लाइव डेमो भी देकर महिलाओं को तकनीकी रूप से सजग किया गया।इसके साथ ही पुलिस टीमों ने सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों और प्रत्येक थाने को उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति CUG नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में पुलिस हर समय महिलाओं के साथ खड़ी है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “मिशन शक्ति 5.0केवल एक अभियान नहीं,बल्कि महिलाओं को सुरक्षित,सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।जनपद सम्भल पुलिस का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा,ताकि महिलाएं निर्भय होकर समाज में आगे बढ़ सकें।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *