Spread the love

रिपोर्ट अमित सैनी/रायवाला

राजपुर देहरादून परिपाटी न्यूज। फ्लैट में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को चोरी किये गये 01 लाख 19 हज़ार रुपए व अन्य सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिनांक: 09/07/24 को वादी निवासी ठाकुरपुर, प्रेमनगर द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि गर्वित अपार्टमेंट निकट सहस्त्रधारा हेलीपैड थाना राजपुर देहरादून स्थित उनके फ्लैट से अज्ञात चोर द्वारा अलमारी का लॉकर तोड़कर

1,90,000/- रुपए नगद, 02 घड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया हैं ! अभियुक्तः- मनु शर्मा पुत्र जीत शर्मा निवासी 88 काठ का पुल, लाल कुर्ती, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 33 वर्ष, बरामदगी, 1-1,19,220 रुपए नगद, 2-01 घड़ी (CARLINGTON), पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 10/07/24 को रात्रि चेकिंग के दौरान काठ बांग्ला बस्ती के पास से घटना में शामिल अभियुक्त मनु शर्मा को चोरी गए रुपए व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद