रिपोर्ट अमिताभ सागर
संभल (परिपाटी न्यूज)। बहजोई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर शाखा बहजोई द्वारा ओपन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया आत्मरक्षण की दृष्टि को देखते हुए बालिकाओं के लिए जूडो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया एवं बालकों के लिए रस्सा काशी की प्रतियोगिता कराई गई गया कार्यक्रम का आयोजन सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्कूलों से आज बालक और बालिकाओं ने इन प्रतियोगिता में प्रतिभा किया जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक विकास में

बढ़ोतरी होगी कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत संयोजक सुधांशु चहल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नगर में निश्चित ही होते रहेंगे और ऐसे ही हम अपने विद्यार्थी भाई बहनों को खेल की दिशा में भी आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जूडो खेल मैं मन्नत, निहांशी गोयल, सुहाना , नव्या गर्ग, आराध्या वार्ष्णेय, अक्षरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पलक, तमन्ना, नित्य ,तब्बू, ओजस्वी रिद्धि जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । म्यूजिकल चेयर में अनिका वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया या द्रुतिये स्थान पर भूमि राघव रही | नगर मंत्री ( ए.बी.वी.पी.) एकांश वार्ष्णेय ने बताया की नगर बहजोई के सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित गोल्डन पब्लिक स्कूल बहजोई, हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई ,कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल विद्यालय बहजोई, गोल्डन पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है कार्यक्रम में लक्षित सिंघल ,एकांश गुप्ता, गोविंद वशिष्ठ , ध्रुव गोयल , कृष्णा गोयल नगर मंत्री अ.भा. वि.प.,अनुराग वार्ष्णेय , अक्षित गर्ग, गर्व गर्ग स्पर्श सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।