Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)थाना के ग्राम धमरोली के निकट तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टंकार से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी अनुसार हरजिंदर सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह एवं मनदीप सिंह उत्तर प्रदेश सिंह निवासी ग्राम खासपुर (उमरी) अपनी बाइक से किसी कार्य से नूरपुर आ रहे थे।

जब वह ग्राम धमरोली के निकट पहुंचे तो पिछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों द्वारा

पुलिस को सूचना दी गई तथा दोनों व्यक्तियों को नूरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हरजिंदर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *