
रिपोर्ट- एस पी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
तिगरी, चांदपुर । आज विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय योग को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर जगह जगह विभिन्न प्रकार के योग कार्यक्रम आयोजित किये गए। योग कार्यक्रमों में योग गुरुओं ने सभी विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास कराये तथा योग के महत्व को बताया है। 10 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा में स्थित एसपी कालेज में भी योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।

महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल सहित सभी स्टाफ और छात्र /छात्राओं ने भी इस अवसर पर योग अभ्यास किया । एसपी कालेज में योग अभ्यास कराने आये योगाचार्य डाक्टर प्रेम प्रकाश ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा आज जिन गम्भीर बिमारीयों का ईलाज या तो मुश्किल है या फिर उपलब्ध नहीं है उन सभी को योग के माध्यम से हम समाप्त कर सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि हर बीमारी के उपचार के लिए एक अलग योग है यदि कोई मनुष्य आज के इस समय में निरोगी काया चाहता है तो उसे योग को अपने जीवन में उतारना ही होगा। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि योग शरीर को ठीक उसी प्रकार ऊर्जा प्रदान करता है जिस प्रकार विभिन्न पौष्टिक आहार शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक होते हैं। आगे उन्होंने कहा कि योग आज समय की जरूरत बन गया है क्योंकि जिस प्रकार हमारा खानपान है, हमारी दिन चर्या है, इन सभी के चलते हम यदि स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें नित्य 15-20 मिनट योगाभ्यास करना ही होगा।