Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने
कहा कि स्वास्थ्य शरीर सफल जीवन की नींव है। इसलिए अपनी दिनचर्या में योग साधना को अवश्य शामिल करें। जिससे हम सुखद जीवन जी सकें। योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। उपरोक्त विचार राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने गोकुल नगर, चांदपुर में स्थित

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा। उन्होंने राजयोग और शारीरिक योग के बीच में अंतर के बारे में बताया और परमपिता परमात्मा को राजयोग के माध्यम से याद करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार महावीर भाई ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग क्रियाओं से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सैकड़ो ब्रह्मा कुमार भाई बहन उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *