
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चाँदपुर(परिपाटी न्यूज़)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर ,बिजनौर (CBSE से मान्यता प्राप्त) में विश्व योग दिवस पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा योग करके मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार ने विद्यालय में योग कराकर सभी को योग की महत्वता बताई।

और महत्वपूर्ण जानकारी दी l योग साधना से अपने आप को कैसे स्वस्थ रख जा सकता है। इसकी महत्वता पर प्रकाश डाला तथा सभी को विश्व योग दिवस 21 जून 2024 की शुभकामनाएं दी ।

विश्व योग दिवस को और उपयोगी बनाने के लिए सभी से विशेष अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक योग अपना कर समाज को विशेष सहयोग दें l

विश्व योग दिवस पर सभी के विद्यालय आगमन पर तथा योग करने के लिए समस्त विद्यालय परिवार सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता है l