Spread the love

रिपोर्ट-अमित सैनी/रायवाला

हरिद्वार परिपाटी न्यूज। हिन्दु परिषद किशोरी विकास केंद्र की ओर से चल रही गूगाल मंदिर हरिद्वार मे संस्कार शाला के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पातंजल योग धाम आर्यनगर हरिद्वार मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसमे अनिल भारती , मंजू बालियान , सौरव सैनी , सुनील सागर , छाया ,मधु एवं पिंकी द्वारा बच्चो को आसानो का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त

प्रत्येक रविवार को बच्चो को योग, संगीत एवं नृत्य से जोड़ा गया जिससे आने वाले समय मै बच्चे तनाव से दूर रहकर अपने मिशन मै आसानी से कामयाब हो सकेंगे। निशुल्क दी जा रही सेवाओं मै समाज सेवी मंजू बालियान, सौरव सैनी एवं अनिल भारतीय जी का कहना है बच्चे हमारे देश का भविष्य है यदि बचपन से अच्छा मार्गदर्शन करेंगे तो बच्चों का भविष्य और अधिक उत्तम् होगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद