रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
हरिपुर कला, रायवाला परिपाटी न्यूज। लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हरिपुर कला के बिजली घर मैं पहुंचे जहां पर प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम प्रधान ने बिजली घर पहुंच कर लगातार हरिपुर कलां मैं बिजली कटौती को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए फोन के माध्यम से एसडीओ ग्रामीण बिजली विभाग एवं की बिजली विभाग से बात की तथा मौके पर बिजली घर पर आने के लिए कहा जिसमें ग्राम प्रधान ने मौके पर एसडीओ एवं की बिजली विभाग से लगातार बिजली की कटौती को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए एसडीओ ग्रामीण राजीव से कहा कि हरिपुर कला आबादी के घनत्व एवं तीर्थ यात्रियों के हिसाब से बड़ा महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र है जिसमें लगातार बिजली की कटौती से काफी ग्रामीण यात्रीगण भी

परेशान हो रहे हैं इतनी भयावक गर्मी पड़ने पर बुजुर्ग और बच्चे भी परेशान हो रहे हैं इस बिजली कटौती को तुरंत कम किया जाए साथ में ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने एसडीओ एवं के से ज्ञापन के माध्यम से नए ट्रांसफार्मर नए विद्युत पोल एवं कम लोड के ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के लिए भी निवेदन किया इन सभी विषयों पर एसडीओ ग्रामीण राजीव ने कहा कि बिजली की कटौती अपने बिजली स्टेशन से ना होते हुए भूपत वाला बिजली स्टेशन से हो रही है जिसमें की बिजली की खपत और डिमांड ज्यादा है और इतनी गर्मी में हर जगह कटौती की जा रही है साथ में एसडीओ महोदय ने

आश्वासन भी दिया कि इस क्षेत्र में हरिद्वार के एक्शन एसडीओ से भी वार्ता की जाएगी की हरिपुर कला की बिजली की कटौती कम से कम हो सभी विषयों को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया गया ज्ञापन प्रेषित करने वालों में उप प्रधान मनोज शर्मा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जखमोला जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा अंकित बहुखंडी सुरेंद्र रियल राज्य आंदोलनकारी राजेश लखेड़ा मधुर शर्मा राकेश बिष्ट अमृतपाल सुरज तिवारी आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे।