
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आज ग्राम खजूरी में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। आज की किसान पाठशाला की अध्यक्षता प्रगति शील कृषक मोहित त्यागी के द्वारा की गयी । मोहित के द्वारा अपने उन्नत गन्ने की खेती में किए जा रहे Trichoderma फफूंद नाशी के प्रयोग व लाभ के बारे मे बताया गया। किसान पाठशाला का संचालन अनुज कुमार प्राविधिक

सहायक के द्वारा किया गया। अनुज कुमार ने कृषकों को प्राकृतिक खेती, दलहन उत्पादन तकनीकी, सोलर पम्प योजना के बारे मे विस्तार से समझाया। सहायक विकास अधिकारी आशीष कुमार ने कृषकों को फसलों मे लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव व रोकथाम के बारे मे बताया । सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। किसान पाठशाला में नारायण दास, प्रेम राज, दिनेश कुमार, कृपाल सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।